Monday, 29 June 2020

पाकिस्तान के कराचीे में आतंकियों द्वारा ग्रेनाइट से स्टॉक एक्सचेंज पर हमला ,4 आतंकी ढेर

 

         पाकिस्तान के कराचीे में आतंकियों द्वारा ग्रेनाइट से स्टॉक एक्सचेंज पर हमला ,4 आतंकी ढेर


आज सुबह करीब 10:05 बजे ,कुछ आतंकी पाकिस्तान के कराची में स्थित पाकिस्तान के स्टॉक एक्सचेंज पर लगभग 4 आतंकी एक कार से आये ! और अचानक से गेट के अंदर घुसने की कोसिस करने लगे , जब मौका नहीं मिला अंदर घुसने का ,तब आतंकियों  ने अचानक से  ग्रेनाइट से गेट पर हमला कर दिया। और अचानक   मौका पाते ही अंदर घुस गए और फिर लगातार फायरिंग शुरू  कर दी।

इस हमले से ५ लोगो की मौत हुई है जबकि ३ लोग गंभीर रूप से घायल है , जबकि मौके पर पहुंची पाकिस्तानी पुलिस फाॅर्स ने हमला वरो को ढेर कर दिया , इस हमले में कुल 4 आतंकी मरे गए है।  जबकि पाकिस्तानी पुलिस का कहना है की हमने सारे आतंकियों को मार गिराया है।

पुरे इलाके को रेड जोन  में तब्दील कर दिया गया है और पुरे इलाके को सील  कर दिया गया है अभी भी पाक पुलिस आतंकी की खोज लगी है लेकिन अभी भी कोई आतंकी संघटन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

सारे घायल लोगो को पाकिस्तान सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जबकि उस बिल्डिंग में कुल 2000 लोग उपस्थित थे बाकि सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है।

आतंकी ग्रेनाइट से हमला करने के बाद जैसे ही गेट से अंदर घुसे उन्होंने तुरंत ही फायरिंग स्टार्ट कर दी और लगभग 6 से 10 मिनट तक फायरिंग लगातार फायरिंग करते रहे जिससे और लोगो के  घायल  आशंका जताई जा  रही है अभी भी खोजबीन चल रहीं है मरने वालो की संख्या में और इजाफा हो सकता है साथ ही और लोगो के घायल होने की भी पुस्टि की जा रही है। 

No comments:

Post a Comment